EXISTENTIAL QUESTIONS
मैं कौन, तू कौन ?
अब हूँ, यहाँ हूँ
आया जहाँ, जहाँ वहीँ।
अपना क्या ?
बनने लगा हूँ।
मैं कौन, तू कौन ?
कहाँ से कहाँ ?
कब तक यहाँ?
सोचने लगा हूँ।
अब हूँ, यहाँ हूँ
हर में हूँ।
तुझमें मैं, मुझमें तू,
समझने लगा हूँ।
आया जहाँ, जहाँ वहीँ।
अब जहाँ, कर्म वहीँ।
कर्म कर , धर्म वही।
सब अपनाने लगा हूँ।
अपना क्या ?
है सब तेरा।
अब तो साधन तेरा,बनने लगा हूँ।